हमारी सांस्कृतिक विरासत राष्ट्रपति भवन एवं संग्रहालय
दौलत राम महाविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो.सविता रॉय के मार्गदर्शन में हिंदी विभागाध्यक्षा डॉ.अनीता मिंज के सान्निध्य में विभाग के प्राध्यापकों, प्राध्यापिकाओं के साथ दिनांक 15/09/2023 को हिंदी विभाग के विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन का भ्रमण कराया गया। हमारी सांस्कृतिक विरासत राष्ट्रपति भवन एवं संग्रहालय के भ्रमण के दौरान सभी विद्यार्थी बहुत उत्साहित रहें। भ्रमण के दौरान बच्चों को राष्ट्रपति भवन के बारे में बहुत सारी जानकारियाँ प्राप्त हुई। वहाँ की कलाकृतियाँ के माध्यम से भारतीय संस्कृति के बारे में छात्रों को जानकारी प्राप्त हुई। राष्ट्रपति संग्रहालय में भारत की अनेकों सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत संजोई गयी है जिस देख कर छात्रों के साथ शिक्षक भी लाभान्वित हुए।