दौलत राम कॉलेज पूर्ववर्ती छात्रा मिलन समारोह

दौलत राम कॉलेज पूर्ववर्ती छात्रा मिलन समारोह

नई दिल्ली। विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित दौलत राम कॉलेज में 22 फ़रबरी को पूर्ववर्ती छात्रा मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
   दौलत राम कॉलेज छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण कॉलेज है I इस कॉलेज की स्थापना वर्ष 1960 में हुआ था I निरंतर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता और छात्राओं के सर्वांगीण विकास को लेकर यह कॉलेज प्रतिबद्ध है  इस कॉलेज के पूर्ववर्ती छात्राओं में  न्यायाधीश स्वर्णकांता शर्मा,शैल जैन, पूर्व कुलपति सुषमा यादव,प्रखर पत्रकार अंजना ओम कश्यप,  दिल्ली पुलिस की विशेष आयुक्त छाया शर्मा,राजनेता रेखा गुप्ता आदि प्रमुख हैं। यह समारोह पुराने दोस्तों के साथ फिर से जुड़ने, पुरानी यादें ताजा करने और अल्मा मेटर की स्थायी भावना का जश्न मनाने के लिए आयोजित किया जा रहा है। प्रोफेसर सविता रॉय, प्राचार्य, दौलत राम कॉलेज और प्रो. सोनिया मेहता, संयोजक, पूर्वर्ती छात्रा प्रकोष्ठ के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।